उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कैलाश प्रकाश स्टेडियम के मैदान को खिलाड़ियों ने दीयों से सजाया है। एथलेटिक खिलाड़ियों ने कलेक्शन करते हुए मैदान में करीब पांच हजार दीये जलाए।
वहीं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी गदाधर बारीकी ने बताया खिलाड़ियों का प्रयास शानदार रहा। इस दौरान जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, कोच गौरव त्यागी, अमित तेवतिया, अनु कुमार आदि मौजूद रहे।