मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय होकि का ट्रायल देती महिला खलाड़ियाँ
मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 30 नवंबर तक गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ में होगा। प्रतियोगिता को लेकर बृहस्पतिवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय टीम के लिए ट्रायल हुए। गाजियाबाद, मेरठ, बागपत से 50 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल प्रक्रिया में भाग लिया। इस दौरान हॉकी संघ के सचिव प्रदीप चिन्योटी व कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉकी कोच भूपेश ने ट्रायल लिए। उन्होंने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही टीम की घोषणा कर दी जाएगी। संवाद
कबड्डी को लेकर ट्रायल 23 और 25 को
मेरठ। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक वाराणसी में होगा। प्रतियोगिता को लेकर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में टीम का चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल 23 को दोपहर 3 बजे से व मंडलीय ट्रायल 25 नवंबर को सुबह 11 बजे से होंगे। संवाद