मेरठ। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रविवार को ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ की इनग्राहम स्पोर्ट्स एकेडमी, सेंटमाइकल और स्टार पब्लिक स्कूल के कराटे खिलाड़ियों ने पदक जीते।
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अमान ने स्वर्ण पदक, हर्षिल ने स्वर्ण, आरुहि, इशिका, सक्षम और अमरेंद्र ने स्वर्ण पदक जीते। अभिराज, अंजलि, अंशी, अनाया, प्रभव ने रजत पदक जीता। आर्यवीर, जतिन, पार्थ, शिवांश ने कांस्य पदक जीता। कोच वसीम खान ने बताया कि मेरठ के कराटे खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी हाल ही में अहमदाबाद में हुई कराटे प्रतियोगिता में भी मेरठ के खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण पदक जीते थे। इस मौके पर रविंद्र, आसिफ आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।