आरकेपीजी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालयी क्विज और व्याख्यान का आयोजन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा बॉटनी अकादमिक एवं सांस्कृतिक सोसाइटी के शुभारंभ अवसर पर अतिथि व्याख्यान एवं अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. निवेदिता मलिक ने दीप जलाकर किया। सबसे पहले छात्रा प्रतिनिधि दानिया ने सत्र 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत की। विभागाध्यक्ष प्रो. अमिता शर्मा और एके शुक्ला ने वायु प्रदूषण चुनौतियां एवं निदान विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ वर्षों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। प्रदूषणकारी स्रोतों पर नियंत्रण एवं सामूहिक प्रयास ही एकमात्र समाधान है। जागरूक नागरिक संगठन के सचिव गिरीश शुक्ला ने छात्राओं-शिक्षिकाओं से पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई।
प्रश्नोत्तरी में मोनिका और सानिया रही प्रथम
कार्यक्रम में पर्यावरण एवं जलवायु स्थिरता विषय पर हुई प्रश्नोत्तरी में प्रथम पुरस्कार मोनिका एवं सानिया हसीन को मिला। द्वितीय स्थान पर पूजा, तृतीय स्थान अर्पिता वत्स एवं अंशिका को मिला। कार्यक्रम सचिव डॉ. अनामिका ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन में डॉ. संयोगिता, श्रीमती निर्लेप कौर, डॉ. गरिमा मलिक, डॉ. गीता सिंह, डॉ. मधु मलिक, डॉ. अनुपमा सिंह, नीतू, रामलोट एवं आशीष आदि का विशेष योगदान रहा।