फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रात में किया पुरानी ईंटों से बनी दीवार पर प्लास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
- गंगनहर शाखा के अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में किया जा रहा रिकॉर्ड रूम का निर्माण
विज्ञापन

- पुरानी बिल्डिंग से निकाली गई ईंटों से किया जा रहा था निर्माण
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सिंचाई विभाग की गंगनहर शाखा के अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में बनाए जा रहे रिकॉर्ड रूम की पुरानी ईंटों से बनाई गई दीवार पर रातों रात प्लास्टर कर दिया गया। हालांकि भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद विभाग में हड़कंप मचा रहा और अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे। शनिवार को निर्माण कार्य भी बंद रहा।
विज्ञापन

गंगनहर शाखा मेरठ कार्यालय परिसर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से रिकॉर्ड रूम, शौचालय, वाहन पार्किंग आदि कार्य किए जाने हैं। पुराने शौचालय तोड़कर रिकॉर्ड रूम का निर्माण शुरू भी कर दिया गया। ठेकेदार ने शौचालय और अन्य पुरानी बिल्डिंग से निकली पुरानी ईंटों से ही रिकॉर्ड रूम की दीवार खड़ी कर दी। इसे लेकर विभाग में चर्चा शुरू हो गई। अमर उजाला ने रिकॉर्ड रूम की दीवारों में लगाई जा रही पुरानी ईंटों का मामला उजागर किया। इसके बाद पुरानी ईंटों से बनी दीवार पर आनन-फानन में रात को प्लास्टर कर दिया गया। शनिवार को रिकॉर्ड रूम का निर्माण कार्य दिनभर बंद रहा। यह मामला शासन में पहुंच गया है। बताया जाता है कि कार्रवाई के पुख्ता आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें