वन महोत्सव के अंतर्गत आईआईएमटी विश्वविद्यालय में राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर व कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता द्वारा वृक्षारोपण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, तथा छात्रों को पौधे भेंट किए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मवाना में 18 नवजात शिशुओं के परिजनों को ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट एवं नीम, सहजन व शीशम के पौधे डॉक्टरों की टीम की उपस्थिति में वितरित किए गए।
ग्राम नगला गोसाई में ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह व ग्राम प्रधान की उपस्थिति में वृक्षारोपण कर वन महोत्सव मनाया गया।
संजय वन में पार्षद कुलदीप द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।