फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर धौलडी में छह हजार पौधे रोपे

विज्ञापन
रसूलपुर धौलड़ी में पौधरोपण करते ग्रामीण। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव रसूलपुर धौलड़ी में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 6000 पौधे लगाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर धौलड़ी में पौधरोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद के नेतृत्व में गांव के विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे। कार्यक्रम के दौरान शफीक अहमद ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए उपयोगी और लाभकारी है। पीपल का पेड़ रोजाना 24 घंटे में 25 सौ लीटर ऑक्सीजन देता है। पेड़ ही हमारे स्वस्थ्य जीवन के लिए बहुत जरूरी है। इस दौरान सागौन, यूकेलिप्टिस, शीशम, बेल पत्थर, साजन के पेड़ों को रोपण किया गया। रसूलपुर धौलड़ी के कब्रिस्तान सैयद, कब्रिस्तान कुरैशीआन, वाल्मिकी मंदिर, गांधी आजाद जूनियर हाईस्कूल, भवीं कब्रिस्तान, खानपुर, मदरसा धौलड़ी और करबला में करीब छह हजार पेड़ों का रोपण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में शफीक अहमद, सरकार हुसैन, जमा काजमी, नरेश जाटव, वामिश ठाकूर, इरफान मलिक, आसू कुुुरैशी आदि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें