फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जल निगम की लापरवाही से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- पालिका ने सड़क मरम्मत की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका ने जल निगम की ओर से पाइपलाइन डालने के दौरान क्षतिग्रस्त की गई सड़कों की मरम्मत कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) को पत्र भेजकर कहा गया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद कई स्थानों पर सड़कें बदहाल हो गई हैं, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया कि जल निगम द्वारा नगर क्षेत्र में अमृत योजना के अंतर्गत पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए कई सड़कों को खोदा गया था, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद भी अनेक स्थानों पर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ धूल उड़ने और जलभराव जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में उल्लेख किया कि नगर पालिका को लगातार नागरिकों की शिकायतें मिल रही हैं। टूटी सड़कों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। नगर पालिका ने जल निगम से मांग की है कि पाइपलाइन कार्य के बाद क्षतिग्रस्त हुई सभी सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। नगर पालिका ने जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें