फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमएलसी प्रत्याशी स्वराज पाल दुहुन का मवाना में स्वागत

विज्ञापन
बहसूमा। एमएलसी प्रत्याशी का स्वागत करते हुए शिक्षक नेता रतिराम मावी
विज्ञापन
बहसूमा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण-चंदेल गुट) के मेरठ-सहारनपुर शिक्षक एमएलसी सीट के अधिकृत प्रत्याशी स्वराज पाल दुहुन का बृहस्पितिवार को मवाना में मंडलीय मंत्री एवं चुनाव संयोजक रतिराम मावी के आवास पर फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। शिक्षकों ने उन्हें चुनाव में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन

स्वराज पाल दुहुन ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष चेतन नारायण सिंह और संरक्षक राजबहादुर सिंह चंदेल के नेतृत्व में संगठन लगातार शिक्षकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर उनका समाधान करा रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रयासों से वर्ष 2019 से एनपीएस में शामिल माध्यमिक शिक्षकों को मृतक आश्रित नियुक्ति, पारिवारिक पेंशन, ग्रेच्युटी, पेंशन पर महंगाई भत्ता तथा वेतन आयोग लागू होने पर पारिवारिक पेंशन के पुनर्निर्धारण जैसी सुविधाएं मिली हैं।
साथ ही पुरानी पेंशन योजना लागू करने और वित्त विहीन शिक्षकों की सेवा शर्तें तय कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही है। अध्यक्षता प्रधानाचार्य योगेश चौहान और संचालन बलवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर राम, रोहित कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानाचार्य विश्वास सिंह, संजीव कुमार, धर्मेंद्र यादव सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे। रतिराम मावी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें