फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला आयोग की सदस्य के निरीक्षण में पिंक शौचालय व्यवस्था फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने शनिवार को निगम क्षेत्र में संचालित पिंक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। दो जगहों पर पिंक शौचालय बंद पाए तो उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था फेल पाई। इस पर महिला आयोग की सदस्या भड़क गई और अफसरों को खरी खोटी सुनाई। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. अग्रवाल ने पहले महिला थाना के बाहर स्थित पिंक शौचालय का निरीक्षण किया तो शौचालय बंद मिला। उन्होंने, नगर स्वास्थ्य अधिकारी से पूछा कि महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालय को बंद क्यों किया गया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली रोड स्थित सदर तहसील में बने पिंक शौचालय का निरीक्षण किया। यहां भी शौचालय बंद मिला और दीवार का प्लास्टर गिरा हुआ पाया। यहां पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और जमकर फटकार लगाई। सुलभ इंटरनेशनल के केयरटेकर केशव मिश्रा ने बताया कि यह शौचालय काफी समय से बंद है। राजकीय इंटर कॉलेज में पिंक शौचालय सुचारू रूप से संचालित पाया गया। वहीं, मेरठ कॉलेज के बाहर सेफ सिटी योजना के अंतर्गत स्थापित सुगम पब्लिक टॉयलेट भी संतोषजनक स्थिति में मिला।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें