फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंक पैंथर ने 28 रन से जीत दर्ज की

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंक पैंथर ने 28 रन से जीत दर्ज की
विज्ञापन

सरधना। मंडी परिसर में चल रहे सरधना प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को चौथा मैच खेेल गया। पिंक पैंथर की टीम ने कुम्हारान की नाइट राइडर की टीम को 28 रनों से हराकर मैच अपने नाम किया। पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, सरधना देहात प्रधान पति सैयद मुमताज अली व डॉ. महेश सोम ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया।
पिंक पैंथर क्लब सरधना ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 20 ओवर में 196 रन बनाए। निखिल ने 40 गेंदों में 86 रन बनाए। वहीं केकेआर सरधना की ओर से साकिर कैप्टन ने 4 ओवर में 54 रन दे कर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर सरधना के फहीम चौधरी ने 33 रन बनाए। सतीश ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। टीम 168 के स्कोर पर सिमट गई। पिंक पैंथर ने 28 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निखिल को डॉ. महेश सोम, मौलाना सुहेल, निजाम अंसारी पूर्व चेयरमैन ने सम्मानित किया। आयोजक समिति से फरमान, अफजाल, खालिक हमीद, सुनील जैन, शाहवेज अंसारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अशरफ राणा, गुड्डू भाई, कासिम अंसारी, राजीव सिंघल, वीरेंद्र चौधरी, सुहेल शाह, जावेद अली, दिलशाद अंसारी, मौलाना आसिफ कासमी, शाहबाज, इमरान, नाजिम, गौतम टांक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें