फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दलित बस्ती के पास खड़ंजे पर गंदगी के ढेर, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
रोहटा। गांव घसौली में बदहाल रास्ते से हो रही परेशानी। ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। ब्लॉक क्षेत्र के जंगेठी गांव में दलित बस्ती के किनारे बने खड़ंजे की हालत लंबे समय से खराब है। रास्ते पर जगह-जगह कूड़े के ढेर और गंदगी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यही रास्ता कब्रिस्तान का मुख्य मार्ग भी है, जिससे कब्रिस्तान आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कत होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते पर गंदगी जमा रहने से मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। आरोप है कि कई दिनों से रास्ते की सफाई नहीं हुई है और ग्राम पंचायत की ओर से भी समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कूड़े के ढेर के कारण पैदल निकलने में सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। कीचड़ और गंदा पानी रास्ते पर जमा होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से तत्काल सफाई अभियान चलाकर कूड़ा हटवाने तथा खड़ंजे की मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही रास्ते पर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इस दौरान विनोद कुमार, रवि कुमार, विशाल कुमार, सुमित कुमार, रितिक कुमार, मोहित कुमार, सचिन कुमार और ललित कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें