फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर्रा में फास्ट फूड की दुकान में घुसी पिकअप, दो घायल

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में  पिकअप की टक्कर से मलबे में तब्दील दुकान। स्थानीय लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में पिकअप गाड़ी ने हर्रा निवासी मोहम्मद पुत्र महराज से टक्कर मार दी। चालक ने भागने का प्रयास किया तो नियंत्रण खो बैठा और पिकअप फास्ट फूड की दुकान में जा घुसी। दुकान में मौजूद ग्राहक अब्दुल्ला पुत्र साबिर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मलबे में दबे ग्राहक को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली निवासी विशाल पिकअप गाड़ी से गांव पांचली बुजुर्ग में सामान छोड़ने आया था। सामान छोड़कर वह लौट रहा था। वह कस्बा हर्रा के मुख्य बाजार में पहुंचा तो उसकी गाड़ी की टक्कर मोहम्मद को लग गई। इससे मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक मौके से भागने लगा। वह कुछ दूर तिराहे पर पहुंचा तो पिकअप अनियंत्रित होकर मूसा की फास्ट फूड की दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान पूरी तरह ढह गई। दुकान में मौजूद ग्राहक अब्दुल्ला मलबे में दब गया। जबकि दुकान के आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह मलबे से उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें