फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों का हुआ फिजिकल फिटनेस टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ । चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को एमपीएड पाठ्यक्रम के आवेदक अभ्यर्थियों का फिजिकल फिटनेस ट्रायल के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दावेदारी पेश की। इस दौरान परीक्षकों ने विभिन्न पैमानों पर खिलाड़ियों की खेल क्षमता और कौशल की परख की।
विज्ञापन

सीसीएस यूनिवर्सिटी के फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट समन्वयक प्रवीन कुमार ने बताया कि सात अक्टूबर से आयोजित किये जा रहे ट्रायल के लिए आठ सौ से अधिक पंजीकरण है। अभी तक चार सौ से अधिक महिला खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया है। इसमें लाॅंग जंप, वाॅल्ट क्रासिंग, सेवन होप, हर्डल क्रासिंग, राॅल फारवर्ड, अंडर हर्डल पासिंग और वन लेग जंप के साथ ही रनिंग को परफेक्शन के साथ और बिना फाउल के साथ पूरा करने वाले अभ्यार्थियों को चयनित किया गया है। इस दौरान परीक्षकों ने विभिन्न अंकों से खिलाड़ियों की खेल गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। ट्रायल का 10 अक्टूबर का आखिरी दिन होगा। परीक्षकों की टीम विभिन्न विवि के खेल विषय विशेषज्ञ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें