मोदीपुरम। दुल्हैड़ा गांव निवासी प्रमोद कुमार ने महिला समेत तीन लोगों पर जमीनी विवाद में गाली गलौज कर मारपीट का आरोप लगाया है। पल्लवपुरम थाने पर दर्ज प्राथमिकी में प्रमोद ने बताया कि 24 मार्च की सुबह लेखपाल रोहित शर्मा उसकी शिकायत पर जमीन की नाप तौल करने आए थे। लेखपाल ने उसे भी मौके पर बुलाया।
पहले से ही दूसरे पक्ष के प्रवीण, जगवीर और प्राची मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने प्रमोद कुमार के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।