फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान का किराया लेकर लौट रहे युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मुजफ्फरनगर निवासी अनमोल के साथ 23 मार्च की शाम मेरठ में एक युवक ने मारपीट की। वह अपने मकान का किराया लेने आया था। पल्लवपुरम थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, एनसी कॉलोनी के पास विनीत और एक अज्ञात युवक ने अनमोल को रोका।
विज्ञापन

उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अनमोल की बहन रेनू ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान अनमोल का पर्स गिर गया, जिसमें करीब 2700 रुपये और बिजली बिल की रसीद थी। घायल अनमोल का उपचार दौराला स्थित अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें