सोशल मीडिया पर फिर वायरल हुए आई लव मोहम्मद का पोस्टर लिए युवक। (स्त्रोत सोशल मीडिया) मवाना।
मवाना। सोशल मीडिया पर फिर कुछ युवकों का आई लव मोहम्मद का बैनर हाथों में लिए फोटो वायरल हुआ है। इसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। सीओ ने बताया कि युवकों की तलाश में टीम को लगाया गया है।
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक हाथ में एक बैनर लिए हुए हैं, जिस पर आई लव मोहम्मद लिखा है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस सतर्क हो गई है और युवकों की तलाश में लग गई है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि जानकारी होने पर युवकों की तलाश में टीम लगाई गई है। शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। मवाना में यह इस प्रकार की दूसरी घटना है। बीते बुधवार को कुछ लोगों ने अपने घरों के बाहर आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टरों को तुरंत उतरवा दिया था। इस मामले में पुलिस चौकी प्रभारी ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।