फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फार्मासिस्ट काे सम्मानित किया

विज्ञापन
सीएचसी माछरा पर कार्यरत फार्मासिस्ट गौरव वशिष्ठ का अमरनाथ यात्रा में चिकित्सा दल में चयन होने प
विज्ञापन
माछरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा पर तैनात फार्मासिस्ट का चयन अमरनाथ यात्रा के चिकित्सा दल में होने पर सीएचसी अधीक्षक ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सीएचसी माछरा पर कार्यरत फार्मासिस्ट गौरव वशिष्ठ का शासन स्तर से चयन अमरनाथ यात्रा के चिकित्सा दल में हुआ है। आगामी एक माह तक वह जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पोषपत्री मेडिकल कैंप में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत द्वारा फार्मासिस्ट गौरव वशिष्ठ को इस उपलब्धि पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। गौरव वशिष्ठ ने कहा कि वह पूर्ण समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें