फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता : पांच माह में करीब साढ़े सात रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम में भी लगातार दर्ज की जा रही तेजी 

Wed, 26 May 2021 12:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

इस महीने कोरोना कर्फ्यू के बाद पेट्रोलियम पदार्थो की बिक्री घटकर 50 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि लोगों में बेचैनी बढ़ाने लगी है। लगातार बढ़ रही कीमतों से जनपद में पेट्रोल के दाम 90 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इस साल पेट्रोल के दाम से सात रुपये 26 पैसे से की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही डीजल और एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल के दाम भी बढ़ रहे हैं। दो महीने में डीजल के दाम 3.17 रुपये की वृद्धि के साथ 84.12 रुपये और एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के दाम 3.65 रुपये की वृद्धि के साथ 94.75 रुपये लीटर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन

 
दामों में उतार-चढ़ाव 
तारीख            पेट्रोल        डीजल       
1 अप्रैल           88.58        80.95
1 मई               88.46        80.81       
15 मई             88.52         81.86       
25 मई            90.75            84.37  
(नोट: दाम रुपये/ प्रति लीटर हैं।)
 
कोरोना कर्फ्यू में खपत रह गई आधी
इस महीने कोरोना कर्फ्यू के बाद पेट्रोलियम पदार्थो की बिक्री घटकर 50 प्रतिशत रह गई है। पेट्रोल पंप संचालक संजय जैन बताते हैं कि अगर कोई पंप साधारण दिनों में पांच हजार लीटर पेट्रोल एक दिन में बेचता था तो इस माह वह 2500 लीटर भी नहीं पहुंची है। डीजल की बिक्री भी 40 प्रतिशत रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें