- चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) छह और सात सितंबर को दो पालियों होगी। बुधवार सुबह चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए है।
डीएम ने कहा कि पीईटी परीक्षा की पारदर्शिता के साथ-साथ प्रकाश, पेयजल, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध रहें। केंद्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट घड़ी जैसी सभी प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूर्ण रोक होगी। डीएम ने बताया कि प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 03 से 05 बजे तक होगी। बैठक में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात राघवेंद्र मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।