कैंटर पर लगा फल व सब्जी की ढुलाई की अनुमति वाला पास।
- फोटो : SARDANA
सरधना। कोरोना के चलते देश लॉकडाउन है। प्रशासन ने आवश्यक कार्यों में लगे वाहनों को दूसरे जिलों में जाने की अनुमति दी हुई है। ऐसे में लोग फल, सब्जी की सप्लाई करने की अनुमति लेकर मैली की ढुलाई कर रहे हैं। पुलिस भी ऐसे वाहनों को पकड़कर कठोर कार्रवाई करने की बजाए, चेतावनी देकर छोड़ रही है। एसडीएम ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
डीएम एवं एसएसपी द्वारा खाद्य सामग्री एवं पशुओं के चारे समेत महत्वपूर्ण कार्यों में लगे वाहनों को दूसरे जनपदों में जाने की अनुमति दी है। ऐसे में लोग दिल्ली या दूसरे जिलों में फल, सब्जी की आपूर्ति करने अनुमति लेकर दूसरे कार्य कर रहे हैं। दर्जनों वाहन दूसरे जिलों में मैली ढुलाई कर रहे हैं। ये सवारियों को भी दूसरे स्थानों तक पहुंचा रहे हैं। लोगाें की शिकायत पर पुलिस ऐसे कई वाहनों को पकड़ चुकी है। पुलिस वाहनों को कुछ घंटे खड़ा रखने के बाद चालकों को चेतावनी देकर छोड़ देती है। जबकि बिना अनुमति कार्य करने पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस व्यवस्था के चलते संक्रमण के फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ने का डर बन जाता है। लोगों के मुताबिक मैली ढुलाई के लिए डीएम ने अनुमति नहीं दी है। इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इन वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया जाएगा।
सरधना पुलिस द्वारा पकड़ा गया कैंटर जिसमें फल सब्जी की ढुलाई की अनुमति पर यूपी में मैली की ढुलाई क?- फोटो : SARDANA