संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने नगर निगम मेरठ के स्थाई व अस्थाई कर्मचारियों को संविदा का दर्जा दिए जाने की मांग की।
सुनील भराला ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर निगम में लगभग 450 स्थाई और 2415 अस्थाई कर्मचारी 20-25 वर्ष से कार्यरत है। पूर्व सरकार में नगर विकास मंत्री रहे आजम खां ने संघ द्वारा किए गए आंदोलन से नाराज हो गए थे, जिस कारण अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई तथा संविदा का दर्जा नहीं दिया गया, जबकि, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अस्थाई कर्मचारियों को संविदा का दर्जा दे दिया गया था। उन्होंने बताया कि स्वच्छता को लेकर मेरठ शहर की दुर्दशा है। कहा कि मानक के हिसाब से नगर निगम में 4000 कर्मचारियों की आवश्यकता है। उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों को संविदा का दर्जा दिए जाने की मांग की।