मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास एवं कौशल उन्नयन के लिए दो दिवसीय हैंडस ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद वित्तपोषित परियोजना के तहत आयोजित इसका आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिला किसानों को ज्वार आधारित उत्पादों आटा, दलिया, फ्लेक्स. कुकीज, मफिन और सूजी के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्ध, उद्यमिता की उन्नत तकनीकों की जानकारी देना था। प्रशिक्षण में 30 स्थानीय महिला किसानों ने प्रतिभाग किया। परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. पूरन चंद ने प्रशिक्षण की रूपरेखा, उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने की। इस दौरान डॉ. अतर सिंह, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, डॉ. अंजलि, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. कमल खिलाड़ी, डॉ. पीके सिंह, डॉ. विवेक, डॉ. जेनीथा इमैनुएल, डॉ. एसके सिंह, डॉ. हितेश आदि मौजूद रहे। संवाद