फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विद्या संस्कार एकेडमी के छात्रो ने बागपत में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन क
विज्ञापन
फलावदा। विद्या संस्कार एकेडमी के छात्रों ने बागपत में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई दी और फूलमाला पहनाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो एसोसिएशन बागपत के तत्वावधान में सुपर वॉरियर ताइक्वांडो लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता 10 अगस्त को बागपत के तेजस कॉलेज में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विद्या संस्कार एकेडमी के खिलाड़ियों अंशुल सैनी व उज्ज्वल सैनी ने मेरठ की टीम की तरफ से प्रतिभाग किया। स्कूल की स्पोर्ट्स एंड कल्चर एकेडमी के कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर प्रबंधक कुलदीप सैनी व प्रधानाचार्य कविता सैनी व स्कूल स्टाफ ने खिलाड़ियों का फूलमाला के साथ स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ सविता सैनी, साजमा, निशा, नरेश चौहान, कौशिंद्र सैनी, पवन, आशीष, शालू, सोनम, नीलम आदि ने खिलाड़ियों को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें