फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंगाली दुर्गाबाड़ी में षष्ठी पूजन किया, नारियल के लड्डू बनाए

विज्ञापन
बंगाली दुर्गाबाड़ी में पूजन के दौरान नारियल के लड्डू बनती महिलाएं।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति की ओर से षष्ठी पूजा उत्सव मनाया गया। मां का भव्य शृंगार किया गया। मां के आगमन पर बंगाली विवाहित महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर नारियल और तिल के लड्डू बनाए। समिति के पूजा सचिव नोबेंदु राय चौधरी ने बताया कि बंगाली परंपरा अनुसार शुभ अवसरों पर नारियल के लड्डू बनाए जाते हैं। शारदीय नवरात्रों में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा ससुराल से मायके आती हैं।
मंदिर में संध्याकाल में मां की आरती हुई। सोसायटी परिसर में आगोमोनी कार्यक्रम हुआ। इसमें पापिया सान्याल, अल्पना चक्रवर्ती, रिंकू नीयोगी, शुभ्रा मुखर्जी, रीता नाग, इला मुखर्जी, मल्लिका दत्ता, चित्रा सरकार, लिपिका चौधरी, प्रतिमा दास, उज्जवल, अजय मुखर्जी, अशोक भट्टाचार्य और प्रदीप विश्वास ने मधुर गायन और कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

प्रधान सचिव अभय मुखर्जी ने बताया कि षष्ठी का यह पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामूहिकता का प्रतीक है। बंगाल की परंपराओं को मेरठ की धरा पर संजोना हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। समिति का उद्देश्य केवल पूजा आयोजन नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति और रीति-रिवाजों से जोड़ना है। यह आयोजन इसी दिशा में सार्थक कदम है। डॉ. सुब्रतो सेन ने भी भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति की इकाई फ्रेंड्स यूनियन ड्रामेटिक क्लब ने दोपहर में अपनी वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया। विमोचन समिति के अध्यक्ष गौतम मुखर्जी, सचिव अजय मुखर्जी और निर्देशक अमिताभ मुखर्जी रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुब्रतो सेन, प्रधान सचिव अभय मुखर्जी, पूजा सचिव नोबेंदु राय चौधरी, सह सचिव सत्यजीत मुखर्जी और प्रियंक चैटर्जी सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें