फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगजेब और गौरी की मानसिकता वाले पाकिस्तान जाए : शारदा

Wed, 06 Nov 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा ने कहा कि कैराना से हिंदू परिवार नहीं, बल्कि औरंगजेब, गौरी और बाबर की मानसिकता वाले लोग पलायन करेंगे। ऐसी मानसिकता वालों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। यहां बांटने और काटने की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर आरोपियों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को मोहल्ला बिसातियान की शिवपुरी खटीकान बस्ती में विनीत शारदा सामूहिक पलायन की चेतावनी देने वाले परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने शिव मंदिर में बैठकर मारपीट के शिकार नितिन से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन खुद को बेसहारा न समझे। कहा कि यहां मोदी, योगी और श्रीराम का युग है।
यदि कोई एक अंगुली उठाएगा, तो हमारा मुक्का तैयार है। कहा कि यहां सभी ईद-दीपावली साथ मिलकर मनाते हैं। कुछ लोग दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति करते हैं, जिनसे सावधान रहना है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने आयुष्मान, आवास योजना, एक्सप्रेस-वे में कोई भेदभाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि बंटना-कटना नहीं है। उन्होंने बिना नाम लिए अखिलेश के जुड़ेंगे वाले नारे पर तंज कसते हुए कहा कि आज वे लोग यहां पीड़ितों से मिलने क्यों नहीं आए। वे केवल राजनीति करते हैं। इस दौरान भाजपा नेता अनिल चौहान, झिंझाना चेयरमैन सुरेशपाल कश्यप, राहुल, पवन बजरंगी, नगर मंडल अध्यक्ष अतुल मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें