फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद का पटाक्षेप : जिपं अध्यक्ष एमएलसी के घर पहुंचीं, लिया आशीर्वाद

Wed, 06 Nov 2024 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह से वार्ता करती जिला पंचायत अध्यक्षा मधु गुर्जर। संवाद
विज्ञापन
शामली/कांधला। चार माह से जिला पंचायत में चल रही उठापटक के बीच मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने जसाला में पहुंचकर भाजपा एलएमसी वीरेंद्र सिंह का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जिला पंचायत के 12 सदस्यों ने भी अध्यक्ष का स्वागत किया। एमएलसी ने कहा कि अध्यक्ष फिर से परिवार में आ गईं। उधर, सदर विधायक ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्षा ने तत्कालीन डीएम रविंद्र सिंह के सामने पेश होकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान पर गंभीर आरोप लगा जिला पंचायत के कार्यों में हस्तक्षेप की बात कहीं थी।
जून माह में जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिली थीं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने आरोपों के बाद जसाला फाॅर्म हाउस पर जिपं के 12 सदस्यों के साथ बैठक की। छह अगस्त को कांधला क्षेत्र के डून्डूखेड़ा में 84 खाप की स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन तक किया गया। जिला पंचायत प्रकरण को लेकर भाजपा के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक की भी पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी , एमएलसी वीरेंद्र सिंह के साथ कई दौर की वार्ता हुई मगर उठापटक खत्म नहीं हुई थी। मंगलवार को मधु गुर्जर जसाला पहुंची और भाजपा एमएलसी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बंद कमरे में मधु गुर्जर और भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह की गुफ्तगू हुई।
विज्ञापन




मौके पर यह रहे मौजूद



पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष , रणधावा मलिक, शैफाली चौहान, अनिल तित्तरवाडा, ठाकुर कर्ण सिंह, अनिल कश्यप, राकेश कुमार, मोनू ठाकुर, अरुण ठाकुर, अजीम खान, अखलाक, गय्यूर, मैनपाल सैनी आदि जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

परिवार में आई मधु, विकास होगा : वीरेंद्र



आज हमारे परिवार की बहू अपने घर लौट आई है। हम सत्ता पक्ष वाले लोग हैं, हमारी प्राथमिकता जनपद का विकास है। पिछले चार माह से अधर में लटके विकास का कार्य अब जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

- वीरेंद्र सिंह, एमएलसी



मधु हमारे परिवार की सदस्य रही है, आगे भी रहेगी। पिछले चार माह से जो जनपद का विकास कार्य कुछ कारणों से बाधित हो गया था। जल्द ही बोर्ड की बैठक कर जनपद के विकास कार्यों को एक बार फिर से गति प्रदान दी जाएगी।



- मनीष चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

मैं मीरापुर उपचुनाव में चलते गांव भोखाहेड़ी में हूं। मधु के एमएलसी खेमे में जाने की मुझे कोई जानकारी नही है। जानकारी करने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया दी जा सकती है।
विज्ञापन


प्रसन्न चौधरी , सदर विधायक शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें