फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जाम से परेशान लोगों ने किया पुलिस का घेराव

विज्ञापन
हापुड़ अड्डे से भूमिया पुल तक लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर प्रहलाद नगर क्षेत्रवासियों न
विज्ञापन
शहर की यातायात व्यवस्था चौपट होने को लेकर लोगों में आक्रोश है। हापुड़ अड्डे से भूमिया पुल तक लगने वाले भीषण जाम की समस्या से परेशान प्रह्लाद नगर क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी पुलिस का घेराव किया। क्षेत्रवासियों ने जाम के कारण हो रही परेशानियों से पुलिस को अवगत कराया। कहा कि एंबुलेंस जाम में फंस जाती है, ऐसे में गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी देरी हो जाती है। स्कूल के बच्चे भी जाम के कारण लेट हो जाते हैं। पुलिस ने अतिक्रमण हटाकर सड़क को जाम मुक्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को भूमिया पुल के पास प्रह्लाद नगर के लोग एकत्र हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि हापुड़ अड्डे से भूमिया पुल तक भीषण जाम लगा रहता है। प्रह्लाद नगर में भी जाम से लोगों को दिक्कत हो रही है। दस मिनट का सफर दो घंटे में पूरा हो रहा है। यह समस्या रोज की हो गई है। प्रह्लाद नगर निवासी अश्वनी ने बताया कि पिछले तीन-चार महीनों से ज्यादा समस्या हो रही है। पुलिस ने दो दिन में समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। वहीं लोगों का कहना था कि दो दिन में समस्या का हल नहीं हुआ तो वह अनशन पर बैठेंगे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस से बात कर जाम की समस्या का हल निकालेंगे। अतिक्रमण की वजह से भी जाम लगता है। इस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें