फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भूमिया पुल पर जाम से लोग परेशान, पुलिस भी नहीं दे सकी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भूमिया पुल के पुनर्निर्माण के चलते हुए रूट डायवर्जन से बुधवार को भी लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन

भूमिया पुल का पुनर्निर्माण के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा को पत्र भेजकर रुट डायवर्जन करने करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। यातायात पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर 9 मार्च की रात 10 बजे से रूट डायवर्जन कर दिया। इसके बाद से ही वाहन चालकों की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी सुबह से लेकर शाम तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि 15 मार्च तक भूमिया पुल से किसी वाहन का आवागमन नहीं हो सकेगा। इस अवधि में हापुड़ अड्डा से भूमिया पुल के रहने वाले लोग ही भूमिया पुल तक जा सकेंगे। मेट्रो प्लाजा और शारदा रोड की तरफ से आने वाले वाहन भूमिया पुल से लिसाड़ी गांव होते हुए लिसाड़ी गेट के रास्ते हापुड़ अड्डा आ सकेंगे। इसी तरह नूर नगर और लिसाड़ी गांव की तरफ से आने वाले वाहन भूमिया पुल के पास से होते हुए शारदा रोड व मेट्रो प्लाजा जा सकेंगे। भारी वाहनों का इस ओर प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। बुधवार को भूमिया पुल पर भीषण जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़़ा। हापुड़ अड्डे पर भी जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा लिसाड़ी गांव में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। यातायात पुलिस भी जाम खुलवाने में नाकाम साबित हुई। यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही ने बताया कि सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। यातायात धीमी गति से कुछ जगह चला। जहां पर यातायात पुलिसकर्मियों ने सुचारु ढंग से यातायात कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें