फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो सवार लोगों पर फायरिंग करने का आरोप, बाल-बाल बची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। अख्तियारपुर गांव निवासी महिला पिंकी ने रोहटा रोड निवासी तीन लोगों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। फायरिंग में महिला बाल-बाल बच गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर एकत्रित हुए ग्रामीणों को देखकर आरोपी धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन

पिंकी ने बताया कि अख्तियारपुर गांव निवासी समक्ष, रामू व रामबीर वर्तमान में रोहटा रोड पर रह रहे हैं। 6 अगस्त को तीनों स्कार्पियो में सवार होकर उसके घर आए और बेटे के बारे में जानकारी की। उसने बेटे के बारे में जानकारी होने से इन्कार किया तो तीनों ने गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। महिला जान बचाकर घर के अंदर चली गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें