विकास में करना चाहिए सहयोग
बाबा लाल दास रोड निवासी मुकेश शर्मा और पुष्पेंद्र जैन का कहना है कि पुल खुमरान क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे नया बनाने की मांग क्षेत्रवासी करते चले आ रहे थे। प्रशासन ने अब नया पुल बनाने का कार्य शुरू कराया है। इसमें लोगों को सहयोग करना चाहिए। कुछ दिनों के बाद नया पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इसलिए लोगों को पांवधोई नदी पार करने के वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
तीन माह में नया पुल बनकर तैयार हो जाएगा। क्षेत्रवासियों और लोगों को विभाग को सहयोग करना चाहिए। पाइप लाइन और गाडर की बजाए लोगों को दालमंडी पुल और धोबीघाट की पुलिया से होकर जाना चाहिए।
- कर्म सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है वह पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। पुल खुमरान बंद होने की वजह से जाम स्थिति बनती है, लेकिन पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि जाम न लगे। लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
- प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/