मुस्लिम समाज के लोगों ने नवाज शरीफ का पुतला फूंका
बागपत में भारतीय सैनिकों के साथ पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई बर्बरता के खिलाफ बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर नारेबाजी कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। इस दौरान समाजसेवी हाजी वकील ने कहा पाकिस्तान सैनिकों की कायर हरकत का भारतीय सेना बहादुरी से जवाब देगी। पाकिस्तान एक कायर देश है जो हर बार संघर्ष विराम के बाद भी उल्लंघन करता है। ऐसे देश से सभी संबंध खत्म कर लेने चाहिए। इस दौरान फुरकान, साजिद, दिलदार, फिरोज, सोनी, वारिस, फारूख आदि रहे।
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तान को बताया कायर देश
बहुजन मुक्ति पार्टी ने पाक के भारतीय सैनिक के सिर काटने की निंदा की। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पाक के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है। उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई। इसमें सोहनबीर बौद्ध, महेश कुमार, अमित सैनी, इंद्रपाल, वाहिद खान, अंकुर वर्मा, राज कुमार, पप्पू, सुदेश चौहान, सतपाल आदि रहे।