फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आमरण अनशन शुरू करेंगे हरिओम अपार्टमेंट के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित हरिओम अपार्टमेंट के लोग समिति के पदाधिकारियों के बार बार सुविधा बंद करने की धमकी देने से प्रताड़ित होकर शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू करेंगे। आरोप है कि अपार्टमेंट की कई बार लिफ्ट खराब हो चुकी है। उन्होंने शिकायत की तो समिति के पदाधिकारी धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

अपार्टमेंट निवासी पूजा, काजल, सोमवीर, नीरज आदि ने बताया कि पिछले दो माह में हरिओम अपार्टमेंट की लिफ्ट लगभग तीन बार खराब हो चुकी है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी, बिजली सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से की गई थी। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कॉलोनी निवासी पीड़ित लोगों की ओर से पल्लवपुरम थाने में समिति सचिव के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। लेकिन बार बार लिफ्ट खराब होने का सिलसिला चलता रहा। लोगों की आवाज दबाने के लिए समिति के पदाधिकारी कभी चौकीदार तो कभी माली को नौकरी से निकाल देते हैं।
बृहस्पतिवार को फिर से सुविधाएं शुक्रवार से बंद की जाने की धमकी दी गई। इसके विरोध में कॉलोनी के लोगों ने अपार्टमेंट के सामने शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू करने और समस्या का निस्तारण नहीं होने पर मार्ग जाम करने का निर्णय लिया। आमरण अनशन शुरू करने के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें