फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: बसपा के बाहरी प्रत्याशी का करेंगे विरोध, पचास गांवों के लोगों ने मिलकर लिया फैसला

Mon, 04 Mar 2019 10:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विधायक रुचि वीरा
विज्ञापन
यूपी के बिजनौर जिले में अनुसूचित जाति के लोगों ने बसपा मुखिया से पूर्व विधायक रुचि वीरा को बिजनौर लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि किसी बाहरी व्यक्ति को बसपा का प्रत्याशी बनाया गया तो अनुसूचित जाति के लोग बसपा का बहिष्कार करेंगे। यह निर्णय करीब 50 गांवों के अनुसूचित जाति के लोगों की पंचायत में लिया गया।
विज्ञापन


रविवार को गांव फतेहपुर कलां में लगभग 50 गांवों के दलितों की पंचायत का आयोजन किया गया। पृथ्वीपुर के ग्राम प्रधान धारा सिंह ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी यदि किसी बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाएगी तो दलित बसपा का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। 

बसपा मुखिया को बिजनौर और नगीना लोकसभा क्षेत्र पर लोकल प्रत्याशी ही उतारने चाहिए। फतेहपुर कलां के पूर्व ग्राम प्रधान नरेश सिंह ने कहा कि पूर्व सदर विधायक रुचिवीरा अपने जिले में सर्व समाज की मसीहा हैं। वह हर किसी के सुख-दुख में काम आने वाली हैं। 

पंचायत में कहा गया कि जितना विकास रुचि वीरा ने मात्र ढाई साल के कार्यकाल में कराया उतना आज तक किसी भी विधायक ने नहीं कराया। पूर्व ग्राम प्रधान ने रुचि वीरा को बिजनौर से बसपा का उम्मीदवार बनाने की वकालत की।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता रामगोपाल ने की तथा संचालन सौपाल सिंह ने किया। पंचायत में नवादा सरपंच रणवीर, नरेश प्रधान, नैपाल सिंह, राजेश कुमार, नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, रुपेंद्र कुमार, मुन्नू राहुल, देवेंद्र कुमार, रामगोपाल, घनश्याम, जयवीर सिंह, मामराज आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें