लावड़। गांधी संकल्प पदयात्रा बुधवार को दौराला क्षेत्र से लावड़ कस्बा पहुंची। यहां से यात्रा फलावदा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई। पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न मुद्दों को लेकर जागरूक किया गया।
गांधी संकल्प पदयात्रा में बुधवार को मंत्री व मुजफ्फरनगर सांसद डॉ. संजीव बालियान, सरधना विधायक संगीत सोम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया, सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह के साथ कार्यकर्ता दौराला के बाद लावड़ कस्बा पहुंचे। यहां पेट्रोल पंप से पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। सैनी चौराहे व अन्य चौराहों से होते हुए पदयात्रा चिंदौड़ी रोड स्थित चौधरी बारू सिंह स्कूल में पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने आराम किया। इसके बाद यात्रा चिंदौड़ी गांव एवं वहां से फलावदा क्षेत्र के लिए रवाना हो गई। यात्रा के दौरान सांसद, विधायक ने ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, जल संरक्षण करने, सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं देशहित के लिए कार्य करने को लेकर जागरूक किया। पदयात्रा में विधायक प्रतिनिधि संजय गुप्ता, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राहुल टेहरकी, विक्की शर्मा, हैप्पी ग्रोवर, अमरपाल सैनी, अनुज शर्मा, रामभूल प्रजापति, रामानंद विल्टोरिया, प्रदीप जाखड़, सतीश, पदमेंद्र चेयरमैन, अजय जैन, आशीष अहलावत, मोहित कौशिक, हरेंद्र, रवि बटजेवरा, सुदेश अहलावत, मुन्नू प्रधान, मदनपाल छबड़िय़ा, पंडित चंद्रकांत शर्मा, टीटू धंजू, निरंकार चौधरी, रोहित, प्रभात गुप्ता, रविंद्र जाटव, रवि चौधरी, ओमप्रकाश पाल, राहुल खरे आदि मौजूद रहे।