फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहियानगर में कूड़ा गाड़ी के आगे लेट गए लोग, बोले- नहीं डलने देंगे कचरा

विज्ञापन
लोहिया नगर में कूड़ा गाड़ियों को रोकने वीर गुर्जर सेना के अध्यक्ष और उनके कार्यकर्ता
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर में शहर से कचरा ले जानी वाली गाड़ियों को लोगों ने रोक दिया। निगम के कर्मचारियों ने जिद की तो लोग कूड़ा गाड़ी के आगे लेट गए। उन्होंने कहा कि वे लोहियानगर में किसी सूरत में कचरा नहीं डलने देंगे। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष ने 12 जून 2025 को महापंचायत करने का ऐलान किया। चेतावनी दी कि समाधान नहीं किया तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ये मामला तूल पकड़ा तो अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह ने लोगों को समझाकर तीन दिन में समाधान करने का आश्वासन दिया।
हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ ऊंचे होते जा रहे हैं। भाजपा नेता या फिर शिकायत आने पर वहां अक्सर कूड़े के पहाड़ में आग लग जाती है। इसके चलते लोहियानगर, अली पुर, हाजीपुर सहित 10 से अधिक गांव की 50 हजार की आबादी प्रभावित है। लोगों को सांस तक लेने में दिक्कत होने लगी है। बीमारी फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। कई बार शिकायत की, लेकिन निगम अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। तीन दिन पहले वीर गुर्जर सेना अध्यक्ष गौरव काजीपुर ने निगम अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि वह किसी भी सूरत में लोहियानगर में कूड़ा नहीं डलने देंगे। नगर निगम अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और सोमवार सुबह गौरव काजीपुर सहित ग्रामीणों ने कूड़ा गाड़ी रोक दी। कूड़ा गाड़ी चालकों ने अधिकारियों को इसके बारे में बताया। गौरव काजीपुर और अन्य लोग कूड़ा गाड़ी के आगे लेट गए। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत की और उनके लड़ाई का समर्थन किया। अपर नगर आयुक्त ने सपा जिलाध्यक्ष को आश्वासन दे दिया कि जल्द समाधान करेंगे।
विज्ञापन



निर्माणाधीन पुलिया का महापौर ने किया निरीक्षण

मेरठ। दिल्ली रोड पर वार्ड-64 में बन रही पुलिया के निर्माण में आने वाली बाधा की जानकारी लगते महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सोमवार को निगम अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण किया। महापौर ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि पुलिया निर्माण के बाद लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा। जिन रास्तों का निर्माण कराना है, इसके बारे में भी अधिकारियों को बोल दिया गया है। इस दौरान स्थानीय पार्षद सुनीता प्रजापति और निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें