फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में लोग... छोटी-छोटी बात पर मारपीट, पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू में छोटी-छोटी बात पर आपा खो रहे लोग
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को बंदिशों के बीच घरों में रहना पड़ रहा है। ज्यादातर लोग रोजगार और कामकाज छोड़कर घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे हालात में अधिकतर घरों में छोटी छोटी बात पर बड़े विवाद हो रहे हैं। नौबत मारपीट से लेकर पथराव और फायरिंग तक आ रही है। कहीं शराब पीकर अभद्रता करने, मास्क के लिए टोकने तो कहीं बच्चों के विवाद को लेकर लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। पुलिस ने एक सप्ताह का रिकार्ड खंगाला तो शहर में ऐसी करीब 20 घटनाएं हो चुकी हैं।
शहर में गाली गलौज, मारपीट, पथराव व फायरिंग की घटना एक के बाद एक लगातार हो रही है। इन घटनाओं की पुलिस ने मॉनिटरिंग की तो जानकारी लगी कि ज्यादातर विवाद मामूली बात पर हुए हैं। अधिकतर लोग घरों में हैं और कोई काम नहीं है तो कभी किसी के घर के बाहर बैठने, कभी दूसरे को बेवजह धमकाने, मजाक करने, अभद्रता करने और महिलाओं पर टिप्पणी जैसे कारणों से झगड़े हुए हैं। इनमें लाठी-डंडों और पथराव करने से लेकर फायरिंग तक के हालात सामने आए हैं। इसके चलते पुलिस टीमों को प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों को छोड़कर गली मुहल्लों में गश्त बढ़ानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बीच अधिकतर लोग घर में हैं तो रोजगार, परिवार सहित अन्य तरह के तनाव के बीच ऐसे फसाद बढ़े हैं। पुलिस ने अधिकतर जगहों पर पहुंचकर विवाद निपटाए हैं। पुलिस टीमें लोगों को जागरूक कर रही हैं कि यह समय विवाद करने से ज्यादा जिंदगी बचाने का है।
---
एक सप्ताह में ये हुए हैं प्रमुख विवाद
1- लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तो तीन से चार घटनाएं रोज सामने आ रही हैं।
2- लाल कुर्ती में घर के बाहर बैठे दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। यहां इसी तरह की तीन घटनाएं हुईं
3- माधवपुरम में मामूली विवाद पर दो समुदाय के लोगों भिड़े, मारपीट और फायरिंग
4- सदर बाजार में बच्चों-बच्चों के बीच विवाद हुआ और फिर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई
5- मेडिकल इलाके में मामूली बात पर पड़ोसी से झगड़ा हो गया मारपीट हुई और एक दूसरे के सिर फोड़े
6- टीपी नगर में पांच घटनाएं मारपीट की हो गई है। इसमें ज्यादातर विवाद पड़ोसियों से हुए
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें