फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार लोगों ने युवक का अपहरण कर गंगा में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी कुलदीप का कार सवार चार अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने से अपहरण कर लिया। लात-घूसों से उसकी पिटाई करने के बाद भीकुंड गंगा पुल से उसे नीचे फेंक दिया। ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित गंगा से बाहर निकाला गया। पीड़ित के भाई ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मनोहरपुर कॉलोनी निवासी प्रदीप नागर ने तहरीर में बताया कि 18 जुलाई को वह कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। 22 जुलाई की शाम तक उसे पांडेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचना था। परंतु वह समय से नहीं पहुंचा। उसके परिजन व भाई कुलदीप शाम के समय मुख्य सड़क पर उसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार वहां आकर रुकी, जिसमें चार अज्ञात व्यक्ति सीट पर बैठे थे। इनमें से एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे का दरवाजा खोलकर उसके भाई कुलदीप से चांदपुर जाने के लिए भीकुंड गंगा पुल का रास्ता पूछा।
कुलदीप कार के पास जाकर उन्हें चांदपुर जाने के लिए रास्ता बताने लगा। इसी दौरान पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने अचानक कुलदीप को कार के अंदर खींच लिया और मुंह दबा लिया और लात-घूसे मारने लगे। चालक ने कार को दौड़ा लिया। आरोपी, कुलदीप को गंगा की तरफ लेकर भाग निकले। अज्ञात कार सवार लोगों ने जान से मारने की नीयत से कुलदीप को भीकुंड गंगा पुल से गंगा नदी में फेंक दिया। ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित गंगा से बाहर निकाला गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि कुछ लोग उसके परिवार को क्षति पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अभिषेक पटेल का कहना है कि तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें