सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ चौकी में तहरीर दी है।
गांव निवासी छात्रा के पिता ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी इंटर की छात्रा है। कॉलेज में जाते समय आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद छात्रा का भाई आरोपियों के घर बात करने के लिए गया। आरोप है कि रविवार को आरोपियों ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज कर दी। विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ चौकी पर तहरीर दी। आरोप है कि चौकी पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। जिसके बाद साठगांठ कर उन्हें छोड़ दिया गया। आरोपी उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने थाना प्रभारी निरीक्षक से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद