सरधना। मोहल्ला निवासी दुष्कर्म पीड़िता पर जेल से जमानत पर बाहर आए आरोपी समझौते का दबाव बना रहा है। समझौता नहीं करने पर आरोपी पक्ष पीड़िता के अश्लील फोटो वायरल करने व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चार माह पूर्व नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला के साथ उसके भाई के दोस्त ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली थी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी के संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। अब आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया है। आरोप है कि आरोपी ने सोमवार को उसके पति के मोबाइल पर उसकी अश्लील फोटो भेज दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पति को जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई मांग की है। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में पुलिस आरोपी को पहले भी जेल भेज चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद