फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सब रजिस्ट्री कार्यालय में साइट में परेशानी के चलते लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा कराए आए लोगों की भीड। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। सब रजिस्ट्री कार्यालय में साइट में आ रही परेशानी के चलते बैनामा होने में आ रही समस्या के चलते लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा किया। सब रजिस्ट्रार के समझाने व आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

सब रजिस्ट्री कार्यालय पर रजिस्ट्री साइट में आ रही तकनीकी समस्या के चलते सोमवार से बैनामा होने में परेशानी आ रही थी। बुधवार को सुबह 7:00 बजे से लोग सब रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने के लिए लाइन में लगे थे। इंतजार करते-करते लोगों का धैर्य जवाब दे गया और नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा किया। सब रजिस्ट्रार सुरेश चंद मौर्य ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। सब रजिस्ट्रार ने बताया कि बैनामा में आधार प्रमाणीकरण आवश्यक कर दिया गया है। सोमवार से साइट में तकनीकी समस्या के चलते काफी कम बैनामे हो पाए। इस कारण बैनामे पेंडिंग हो गए। बुधवार शाम 5:00 बजे तक 88 में से 70 बैनामे हो चुके थे। उन्होंने बताया कि प्रयास है कि आज सभी पेंडिंग का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें