फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार का आरोप लगा लोगों ने युवक को जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में स्थित ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का आरोप लगा लोगों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। मौके से दो युवती व एक युवक को पकड़ लिया गया। भीड़ ने दूसरे समुदाय के एक युवक को पीट दिया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराकर जांच शुरू की है। पुलिस का का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तभी मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ हंगामा किया। मौके पर मिले दूसरे समुदाय के युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पूछताछ की। लोगों का कहना है कि युवक सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पीट दिया। बजरंगदल के जिला संयोजक अनुज बजरंगी व अर्जुन राणा और पास के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। मौका पाकर युवतियां पार्लर से चली गईं। लोगों का कहना है कि मौके पर आपत्तिजनक सामान पड़ा था। सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पार्लर दो समुदाय की युवती काम करती हैं। एक समुदाय का युवक उसे खाना देने गया था। युवतियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें