फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में आई बढ़ोतरी, गर्मी से लोगों का बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। बारिश के बाद रविवार को लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। दिनभर तेज धूप से उमस बढ़ी। जिसके चलते लोग घरों में कूलर एवं पंखों के आगे नजर आए। दोपहर में कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाए परंतु मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन

शनिवार देर रात हुई बारिश से मौसम में ठंडक महसूस हुई, लेकिन रविवार सुबह से ही तेज चटख धूप निकली। जिससे अधिकतम तापमान एवं उसम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके चलते लोग घरों में कूलर एवं पंखों के आगे रहे। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए आसमान पर बादल छाए परंतु बिना बरसे गुजर गए। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 88 व न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा रही। मेरठ का औसत एक्यूआई 97 दर्ज किया गया।
सावन का अंतिम दौर है। अभी बारिश के आसार हैं। जल्द ही हल्की बूंदाबांदी होगी परंतु तापमान एवं उमस में गिरावट के आसार नहीं है।-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें