फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तपिश से लोग बेहाल, अभी और होगा जीना मुहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। जून की गर्मी लगातार तेवर दिखा रही है। मंगलवार को सूरज ने ऐसा कहर बरपाया कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर होते-होते सड़कों और बाजारों में सन्नाटा नजर आया। जरूरी काम से बाहर निकले लोग भी छांव और ठंडे स्थानों की तलाश करते दिखे। बारिश के बाद बढ़ी उमस ने गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ा दिया है। भीषण गर्मी के चलते लोग दिन के समय घरों में रहने को मजबूर हैं। बाहर निकलते ही पसीने से तरबतर होने की स्थिति बन रही है। रात का न्यूनतम तापमान भी 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से लोगों को राहत नहीं मिल रही।
पशु-पक्षी भी परेशान
गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी दिखाई दे रहा है। जल स्रोतों और तालाबों के आसपास उनकी भीड़ बढ़ गई है। पक्षी पानी की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि पशु छायादार स्थानों में शरण ले रहे हैं।
विज्ञापन

राहत के आसार नहीं, सावधानी जरूरी
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 273 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें