फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के नए दामों से लोगों में खुशी, कई ने बताया चुनावी दांव

Fri, 05 Oct 2018 08:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को घटाकर भले ही महंगाई की मार से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत देने की कोशिश की हो, लेकिन लोगों ने इस पर अलग- अलग राय दी है। कई लोगों का कहना है कि सरकार ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर चुनावी दांव चला है। तो वहीं ज्यादातर लोगों का यह भी कहना है कि पेट्रोल- डीजल की कीमतें कम होने से बड़ी राहत मिली है। लोगों को उम्मीद है कि सरकार भविष्य में भी तेल की कीमतें और कम कर सकती है।  

विज्ञापन


बागपत के लोगों की राय
सिसाना निवासी राहुल चौहान ने कहा कि बाइक से नोएडा नौकरी पर जाते हैं। पेट्रोल पर काफी खर्च हो रहा था। पेट्रोल के दाम कम होने पर राहत मिलेगी। वहीं, बड़ौत रोड निवासी अमित ने कहा सरकार ने दाम कम करके सराहनीय काम किया है। इसका लाभ हर वर्ग के लोगों को पहुंचेगा और भी कम हो जाए तो अच्छा रहेगा।

कोर्ट रोड निवासी वरूण ने कहा पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से हर कोई चिंता में था। अब दाम कम हो गए है तो सभी को लाभ मिलेगा, लेकिन दामों में और कमी होनी चाहिए। 
विज्ञापन


शहर की गुलाब वाटिका निवासी शीशपाल ने कहा कि पेट्रोल के भले ही दाम कम न हो, लेकिन सरकार डीजल के दाम कम करें। क्योंकि इससे किसान से लेकर कंपनियों तक को फायदा होता है। इसके अलावा एक्साइज ड्यूटी भी कम की जाए।

विज्ञापन

हमीदाबाद निवासी नरेंद्र ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम कम होने की जानकारी से खुशी मिल गई थी। सरकार को अभी और भी दाम कम करने चाहिए।

व्यापारी देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम घटने-बढ़ने से व्यापार पर इतना फर्क नहीं पड़ता है। सरकार ने दाम कम किए हैं इससे सभी को लाभ पहुंचेगा। 

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर का कहना है कि सरकार का सराहनीय कदम है। आमजन के हित में यह कदम उठाया है। भाजपा आमजन की हितैषी पार्टी है। 
 
वहीं कई लोगों का कहना है कि सरकार ने जनता को खुश करने के लिए यह चुनावी दांव चला है। उनका कहना है कि जब से भाजपा की सरकार बनी है पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा सरकार को अभी ओर दाम कम करने चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें