फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला नवरात्र आज, मंदिर सजकर तैयार 

Sun, 18 Mar 2018 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आज रविवार को पहला नवरात्र है। महानगर के सभी मां के मंदिर सजकर तैयार हैं। घर-घर में मां की बेदी सजायी गई हैं। सभी परिवारों में मां की ज्योति जलाई जाएगी। साथ ही मां के जगराते होंगे। आज से सभी परिवारों में भक्ति रस बहेगा। 
विज्ञापन

 महानगर में जागृति विहार स्थित मां मंशा देवी, शास्त्रीनगर गोल मंदिर मां दुर्गा, सूरजकुुंड मनोहरनाथ मंदिर, काली पलटन स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में मां दुर्गा मंदिर, सदर में मां काली का मंदिर आदि सभी मंदिरों को सजाया गया है। रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं। फूलों से भी सजाया गया है। आज से दिन निकलते ही मां के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। खासकर जागृति विहार मां मंशा देवी मंदिर और गोल मंदिर में नवरात्र के समय मेले जैसे माहौल होता है। मंशा देवी मंदिर में पूजा के लिए महानगर से ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर के अंदर और बाहर मां के श्रंगार, नारियल आदि प्रसाद की दुकानें सजकर तैयार हो गई। मंदिरों के बाहर प्रसाद की दुकानों के साथ-साथ बच्चों के लिए झूले आदि लगाए गए हैं। उधर मां की पुजा करने वाले सभी परिवारों में मां के दरबार सजाए गए हैं। मां की पूजा से नवरात्र की शुरूआत की जाऐगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें