फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर को पकड़ कर उखाड़े पंख, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। दो युवकों ने एक मोर को पकड़ कर उसके पंख उखाड़ दिए। इसका वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने वन रक्षक की तहरीर पर मोर पक्षी का शिकार करने का प्रयास करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पकड़ लिया गया। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गत दिवस दो युवकों की एक मोर को पकड़कर उसके पंख उखाड़ने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए वन रक्षक दीपक कुमार ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि गांव हरिनगर निवासी गौरव व सुमित ने शिकार के लिए मोर को पकड़ कर उसके पंख उखाड़ दिए हैं, जिससे मोर घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपियों के विरुद्ध वन जीव सरंक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। वन दरोगा देविंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने मोर पक्षी को जंगल में छोड़ देने की जानकारी दी है। मोर की जंगल में तलाश की जा रही है। थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मजदूरी करता है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें