पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी पर जोर
सपा नेता चौधरी वसीम राजा ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों की विकास में समान भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से सामाजिक समरसता और संतुलित विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनने और उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की चर्चा
चौपाल में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
इस दौरान गुलफाम सैफी, बबलू एडवोकेट, हसीन चौधरी, इरशाद प्रधान, गिरेन्द्र प्रधान, मास्टर इस्माईल, जुल्फिकार राणा, इमरान पूठ, सलमान, रोशन रहमान, मुरसलीन आदि मौजूद रहे।