फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिसंबर को 54 केंद्रों पर होगी पीसीएस की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिसंबर को 54 केंद्रों पर होगी पीसीएस की परीक्षा
विज्ञापन

मेरठ। उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज के द्वारा आयोजित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा-2019 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) परीक्षा-2019 15 दिसंबर को होगी। परीक्षा के लिए मेरठ में 54 सेंटर बनाए गए हैं, जिसमें 25713 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
परीक्षा के लिए 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 54 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के दौरान मोबाइल, कैलकुलेटर, माचिस आदि पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में 30 मिनट पहले ही प्रवेश कर सकेंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। प्रथम पाली प्रात: 09.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 02.30 बजे से 04.30 बजे तक आयोजित की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित मीटिंग में डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि परीक्षा केंद्र्र में किसी अध्यापक, प्रबंधक या विद्यालय में कार्यरत किसी भी कर्मचारी का कोई रिश्तेदार परीक्षा दे रहा है, तो इस संबंध में विद्यालयों को सूचित करें तथा ताकि उनकी ड्यूटी उस परीक्षा केन्द्र में न लगाकर कहीं और लगाई जा सके। धारा 144 लागू है इसलिए परीक्षा केंद्र व उसके आसपास भीड़ इकट्ठी नहीं होनी चाहिए। मोबाइल सिर्फ केन्द्र पर्यवेक्षक के लिए ही अनुमन्य होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पेपर खोलते समय उसकी वीडियोग्राफी कराई जाए। डीएम ने एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी से कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए, परीक्षा के दौरान कहीं भी समस्या नहीं होनी चाहिए। मीटिंग में एडीएम सिटी अजय तिवारी, एडीएम वित्त सुभाषचंद प्रजापति, एसपी ट्रैफि संजीव बाजपेेयी, सिटी मजिस्ट्रेट संजय पांडेय और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें