फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा : केंद्रों पर डेढ़ घंटे पहले शुरू जाएगी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षार्थियों को डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां और तेज कर दी हैं। डीएम ने सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व आरक्षित सेक्टर स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा सुचारु रूप से संपादित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले आना होगा। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों का गेट बंद कर दिया जाएगा। जिले में यह परीक्षा 47 केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं, जिसमें 20 हजार 693 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 तक संचालित की जाएगी। प्रत्येक पाली में कुल 200 अंक होंगे, जिसमें 150 और 100 सवाल होंगे। सही जवाब के लिए एक अंक दिया जाएगा। गलत उत्तर पर 0.33 अंक की कटौती होगी। यह परीक्षा उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश की विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए चयनित होने का अवसर प्रदान करती है।

आवश्यक दस्तावेज
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे। 22 दिसंबर को परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी, वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) की फोटोकॉपी और पासपोर्ट आकार की फोटो परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा।

ये हैं जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कुछ निर्देशों का पालन करना होगा। पहले, उन्हें समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि किसी भी प्रकार की देरी से बचा जा सके। परीक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीएससी एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर कुछ वस्तुएं जैसे कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, घड़ी आदि लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें